फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   bus news

Baghpat News: सोनीपत से मेरठ तक शुरू हुई यूपी रोडवेज की बस

Wed, 20 Aug 2025 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
bus news
बड़ौत। सोनीपत से मेरठ तक यूपी रोडवेज की एक बस मंगलवार को शुरू की गई। यह दिन में तीन फेरे लगाएगी। इसके चलने से दोनों राज्यों के यात्रियों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सोनीपत से मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की अभी तक कोई बस नहीं चलती थी। इससे यात्रियों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए यहां के परिवहन अधिकारियों ने हरियाणा के परिवहन अफसरों से बातचीत की। दोनों राज्यों के अधिकारियों की सहमति से सोनीपत से मेरठ के लिए यूपी रोडवेज की एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

बस संचालन की यह रहेगी समय सारिणी
बड़ौत डिपो से बस सुबह 6:30 बजे चलकर सोनीपत जाएगी। सोनीपत से 7:50 बजे मेरठ के लिए चलेगी। मेरठ से 10:50 बजे सोनीपत के लिए चलेगी। सोनीपत से दोपहर 1:50 बजे मेरठ के लिए चलेगी। मेरठ से 3:50 बजे बागपत के लिए चलेगी। बागपत से 5:30 बजे बड़ौत के लिए चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

सोनीपत से मेरठ के लिए एक बस को शुरू कर दिया गया है। यह बड़ौत से पहले सोनीपत और फिर मेरठ जाएगी। इससे बागपत, सोनीपत व मेरठ के लोगों को लाभ मिलेगा। -हाकिम सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed