फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bullet rider ex-soldier dies due to collision of truck

ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार पूर्व सैनिक की मौत

Tue, 12 Dec 2017 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय
ब्यूरो/अमर उजाला, अमीनगर सराय Updated Tue, 12 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
बागपत-मेरठ मार्ग पर पिलाना भट्ठे के पास ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी। इससे बुलेट पर सवार सेवानिवृत्त सैनिक की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


 सेवानिवृत्त सैनिक संजीव (40) पुत्र राजपाल सिंह बाइक पर सवार होकर बागपत से सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मेरठ की ओर जा रहा था। जैसे ही पिलाना भट्ठे के पास पहुंचा तभी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे संजीव गंभीर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। राहगीर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी जेब से मिले पैन कार्ड से उसकी शनाख्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे मेरठ का रहने वाला बताया जा रहा है। उधर आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सिंघावली अहीर थाना एसआई मुनेंद्र सिंह ने कहा मृतक की जेब से मिले मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही आरोपी ट्रक चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इसके अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मवी कलां गांव के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार अमित और पुष्पेंद्र निवासी लोनी घायल हो गए। आरोपी कार चालक अपनी कार को लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया। उनकी हालत गंभीर है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed