फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bullet hit tree, one killed and two injured

पेड़ से टकराई बुलेट, एक की मौत और दो घायल

Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bullet hit tree, one killed and two injured
- घायलों में एक की हालत नाजुक, मेरठ के अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। फैजपुर निनाना गांव के पास बुलेट पेड़ से जा टकराई। हादसे में बुलेट सवार तीनों युवक घायल हो गए। जिनमें से उपचार के दौरान एक युवक की मेरठ के एक अस्पताल में हो गई। जबकि एक की हालत चिंता जनक बताई जा रही है। तीसरे युवक को मामूली चोट होने के कारण गांव में ही उपचार कराया जा रहा है।

कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुट्ठी निवासी मोहित (26 वर्ष) पुत्र सुंदर सिंह शनिवार रात अपने साले आर्यन उर्फ मोनू पुत्र रामपाल व टीटू उर्फ सुमित के साथ अपने गांव से ससुराल फैजपुर निनाना बुलेट पर जा रहे थे। फैजपुर निनाना मोड़ के पास पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों पर पड़ी तो बुलेट सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। हादसे में मोहित, मोनू और सुमित घायल हो गए। गंभीर हालत के चलते मोहित और मोनू को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके मोनू की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं मामूली घायल टीटू उर्फ सुमित का गांव में ही उपचार कराया गया। परिजनों को हादसे की सूचना मेरठ अस्पताल में मोहित की मौत के बाद मिली। बता दें कि मृतक मोहित की शादी चार वर्ष पूर्व फैजपुर निनाना निवासी रजनी से हुई थी। जिसको तीन वर्ष का बेटा और एक दो माह की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed