फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Buildings of 24 schools of four blocks declared dilapidated, preparation for auction for construction

Baghpat News: चार ब्लॉक के 24 विद्यालयों के भवन जर्जर घोषित, निर्माण के लिए की नीलामी की तैयारी

Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 06 Aug 2023 01:08 AM IST
सार

बागपत जनपद में तकरीबन 24 परिषदीय स्कूलों के नए भवन के निर्माण के लिए विभाग की ओर से निलामी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Buildings of 24 schools of four blocks declared dilapidated, preparation for auction for construction
स्कूल में रखी खराब दाल व आटा - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जर्जर 24 परिषदीय विद्यालयों के नए भवन का निर्माण कराया जाएगा। विभाग की ओर से भवन के निर्माण के लिए नीलामी की तैयारी शुरू कर दी है। नीलामी के बाद जर्जर भवन को तुड़वाकर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर पूर्व में जिले में 31 प्राथमिक और दो उच्च प्राथमिक जर्जर विद्यालयों के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। विभाग की ओर से जिले में 25 जर्जर भवन का पुन: निर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। विभाग के प्रस्ताव पर शासन ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


अब विभाग की ओर से जल्द ही जर्जर भवनों की नीलामी कराकर उनके स्थान पर नए भवनों का निर्माण कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बागपत ब्लॉक में सात, बिनौली ब्लॉक में 11, खेकड़ा में पांच और बड़ौत ब्लॉक में एक स्कूल के भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समन्वयक निर्माण सौरभ शुक्ला ने बताया कि जर्जर भवन की नीलामी दस अगस्त से 19 अगस्त तक बीआरसी पर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed