फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budhpur riot: 11 arrested, 29 accused including Pradhan absconding

बूढ़पुर बवाल : 11 गिरफ्तार, प्रधान समेत 29 आरोपी फरार

Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 22 Sep 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Budhpur riot: 11 arrested, 29 accused including Pradhan absconding
रमाला (बागपत)। बूढ़पुर गांव में पुलिस को पीटने पर 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्राम प्रधान सचिन समेत 29 आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

रमाला थाने में तैनात एसआई श्याम सिंह ने बृहस्पतिवार रात बूढ़पुर गांव के प्रधान सचिन और 15 नामजद समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया कि बूढ़पुर गांव के चौकीदार अरविंद ने बृहस्पतिवार देर रात ग्रामीणों द्वारा चोरी के आरोपी की पिटाई कर बाइक में तोड़फोड़ करने की जानकारी दी। वहां पहुंचे ककड़ीपुर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार, चालक सिपाही सोनित कुमार और होमगार्ड सुभाष पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया और पथराव कर गाड़ी तोड़ दी। इसमें पुलिस ने आरोपी मांगा, मोनू, कासिम, सोनू, आजाद, अरमान, साहिल, उस्मान, शहजाद, बिल्लू समेत 11 को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दिन में गांव में नहीं घुसी पुलिस, रात में दी दबिश
हमला होने के बाद से पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लेकिन शुक्रवार को दिन भर गांव में पुलिस नहीं गई। शुक्रवार शाम सीओ विजय चौधरी भी गांव के बाहर कुछ ग्रामीणों से बातचीत कर वापस लौट आए। इसके बाद शुक्रवार देर रात घरों में सो रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। शनिवार को भी पुलिस ने आरोपियों की तलाश में गांव के नलकूपों पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
भूमिगत हो गए नामजद, अज्ञात गांव में घूम रहे
सूत्रों की माने तो पुलिस पर हमला करने के मुकदमे में नामजद आरोपी प्रधान सचिन समेत अन्य 29 आरोपी भूमिगत हो गए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। जबकि अज्ञात आरोपी गांव में ही घूम रहे है। घटना के दूसरे दिन पुलिस एक भी नामजद आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

---
वर्जन-बूढ़पुर में पुलिस टीम पर हमला करने के 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि प्रधान समेत अन्य आरोपी गांव में नहीं मिले है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - विजय चौधरी, सीओ बड़ौत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed