फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Budget received 67 lakhs: Public Works Department is waiting, contractor not ready to work

बजट मिला 67 लाख: लोक निर्माण विभाग कर रहा इंतजार, काम करने को तैयार नहीं ठेकेदार

Mon, 04 Apr 2022 12:30 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 04 Apr 2022 12:30 PM IST
सार

नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 67 लाख बजट मिल चुका है, लेकिन लोक निर्माण विभाग को ठेकेदार नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में तकरीबन एक दर्जन लोगों को सड़कों में गड्ढे होने के कारण समस्या से जूझ रहे हैं। 

विज्ञापन
Budget received 67 lakhs: Public Works Department is waiting, contractor not ready to work
road - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत में नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होकर आगे कई गांवों तक जाने वाली सड़क के निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। मगर, इस सड़क के निर्माण के लिए ठेकेदार ही नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग के टेंडर निकालने के बाद भी कोई ठेकेदार आगे नहीं आया है। अब दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा। इस सडक़ का निर्माण होने से एक दर्जन गांवों के लोगों की समस्या दूर हो जाएगी।

विज्ञापन


नेशनल हाईवे से नैथला-फैजपुर निनाना होते हुए आगे कई गांवों तक जाने वाले मार्ग की हालत कई महीने पहले खराब थी। इसकी मरम्मत की मांग कई बार उठाई गई। इस पर लोक निर्माण विभाग ने करीब छह लाख रुपये खर्च करके गड्ढों को भरवा दिया था। मगर, छह लाख रुपये खर्च करने के कुछ दिन बाद ही सड़क दोबारा खराब हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शासन की नई खरीद नीति : पड़ोसी जिले में खरीद केंद्रों पर किसान बेच सकेंगे अपना गेहूं, भूलेख के आधार पर होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क में गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस सड़क की हालत खराब होने से नैथला, फैजल्लापुर, फैजपुर निनाना, बिहारीपुर, सुल्तानपुर हटाना, खेड़ा इस्लामपुर, राजपुर खामपुर, खेड़ी प्रधान, लुहारी, बोहला, जोनमाना गांव के लोग परेशान है। 

इसके निर्माण की लगातार मांग उठाई जा रही थी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रस्ताव भेजा तो सड़क निर्माण के लिए 67 लाख रुपये का बजट भी मिल गया। इसके बाद टेंडर जारी किया गया, लेकिन कोई ठेकेदार सड़क बनाने को तैयार नहीं हुआ। अब नए नियमों के आधार पर दोबारा से टेंडर जारी किया जाएगा।

सड़क में काफी गड्ढे है। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसका निर्माण जल्द होना चाहिए, क्योंकि कई गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।  -रोहित धनकड़, फैजपुर निनाना

सड़क निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन ठेकेदार न मिलने से प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। अब दोबारा से नियमों में कुछ राहत देते हुए टेंडर जारी किया जाएगा। - गोपाल सिंह, एई, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed