फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BSP supremo's birthday celebrated as public welfare day

जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया बसपा सुप्रीमो का जन्मदिन

Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
BSP supremo's birthday celebrated as public welfare day
बागपत। बसपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। वक्ताओं ने कहा कि बसपा राज में किसान-मजदूरों, युवाओं और व्यापारियों का कल्याण किया गया। प्रत्येक वर्ग के हित बसपा में सुरक्षित थे।
विज्ञापन

हिना गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बसपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को कंबल और बीमार लोगों को फल व दवाई वितरित की। मुख्य अतिथि डॉ कमल सिंह राज, प्रेमचंद भारती, दयाराम सैन रहे। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मोहित आनंद ने कहा कि बसपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। बसपा किसी एक वर्ग विशेष नहीं बल्कि सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने किसानों की पीड़ा को देखते हुए केंद्र सरकार के कृषि कानून वापस करने और देश के प्रत्येक नागरिक को कोरोना का टीका नि:शुल्क लगाने की मांग की है। इस दौरान श्याम सुंदर, केवल सिंह, इरफान, दीपक यादव, मांगेराम, जयकुमार, सुनील दाहा, रविंद्र कश्यप, हरपाल टटीरी, मोहित हेवा, विनोद प्रमुख, हाजी फिरोज, नरेंद्र लुहारी, बबलू कौशिक, सूरजमल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed