{"_id":"57e57a064f1c1b3176a8250f","slug":"brokers-embroiled-in-workshops-with-farmers-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशाप में किसानों से उलझे दलाल, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशाप में किसानों से उलझे दलाल, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
Updated Sat, 24 Sep 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर वर्कशॉप पर एसडीओ का घेराव करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर वर्कशाप में शुक्रवार को फूंके ट्रांसफार्मर के बदले नया ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे किसानों से कुछ दलाल उलझ गए। उन्होंने कहा हमारी मदद के बिना ट्रांसफार्मर नहीं मिलेगा। इससे आक्रोशित किसानों ने वर्कशाप में जमकर प्रदर्शन किया। किसानों ने हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर दलाल भाग निकले। किसानों ने वर्कशाप में एसडीओ का घेराव कर दलालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। बाद में किसान तहसील पहुंचे और एसडीएम से मामले की जांच कराने की मांग की। दूसरी तरफ विद्युत निगम के डायरेक्टर अनिल कुमार मित्तल ने मामले को गंभीरता से लेकर जांच शुरू कर दी।
शुक्रवार को रंछाड़, लुहारी, छछरपुर, बरवाला, आदर्श नंगला, ढौला, निरपुडा, ईदरीशपुर, बिनौली आदि गांवों के किसान वर्कशाप में नया ट्रांसफार्मर लेने पहुंचे तो वहां मौजूद दलालों ने उक्त किसानों से नया ट्रांसफार्मर लेने के बदले चार-पांच हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन
किसानों ने मना किया तो दलाल यह कहते हुए उलझ गए, वर्कशाप कर्मचारियों से उनकी अच्छी सांठगांठ है, उनकी बिना मदद के ट्रांसफार्मर नहीं मिल पाएगा। इससे आक्रोशित किसानों ने वहां हंगामा शुरू कर दिया।
किसानों ने कहा दलाल हर वक्त ट्रांसफार्मर वर्कशाप में मौजूद रहते हैं और फर्जी कागजात और ट्रांसफार्मरों के माध्यम से वर्कशाप कर्मचारियों से मिलीभगत कर किसानों से अवैध वसूली करते हैं। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने आरोप लगाया वर्कशाप में दलालों को बिना नंबर और बिना कागजात ट्रांसफार्मर दिए जा रहे हैं।
चार दिन पहले भी उक्त दलालों ने किरठल निवासी किसान ओमवीर पुत्र पीतम के 100 केवीए और रठौड़ा गांव निवासी किसान ऋषिपाल पुत्र लहरी के 63 केवीए के ट्रांसफार्मरों को फर्जी तरीके से क्षतिग्रस्त दर्शाकर किसानों से अवैध वसूली करने का प्रयास किया था। उन्होंने पूरे प्रकरण की वर्कशाप पर लगे कैमरे की सीसीटीवी फुटेज और एंट्री रजिस्ट्रर पर होने वाले हस्ताक्षरों की जांच कराने की मांग की।
उधर, विद्युत निगम के डायरेक्टर अनिल कुमार मित्तल ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कर शीघ्र ही दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। दूसरी तरफ एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा किसानों की शिकायत पर जल्द ही वर्कशाप का निरीक्षण कर जांच होगी। किसानों से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी।
एक्सईएन (स्टोर) एसपी सिंह ने कहा प्रकरण संज्ञान में आया है, जांच कराई जा रही है। एसडीओ एमपी सिंह ने आरोपों को निराधार बताया। एक्सईएन (प्रथम) अजय कुमार ने कहा फर्जी ट्रांसफार्मर प्रकरण में जेई महिपाल और अंकुर से स्पष्टीकरण मांगा है।
जांच के बाद दलालों के खिलाफ शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। प्रदर्शन और घेराव करने वालों में रविंद्र हटटी, बिल्लू, हरेंद्र, जगमेंद्र, फेरू, चंद्र, जिले सिंह, जगवीरा, ओमपाल, रामनरेश, राजीव, अरुण, मनोज राणा, सहंसर पाल, मोनू, शिव कुमार, प्रदीप, सुधीर दांगी, सुरेंद्र तोमर, रवि, बबलू मलिक आदि रहे। दूसरी तरफ विधायक वीरपाल राठी ने कहा वर्कशाप से लगातार अवैध वसूली की शिकायत मिल रही है। इस संबंध में जल्द ही डीएम से वार्ता होगी।