फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Broken road in Officers Colony, a trap of filth

Baghpat News: ऑफिसर्स कॉलोनी में टूटी सड़क, गंदगी का बिछा जाल

Sun, 08 Jan 2023 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Broken road in Officers Colony, a trap of filth
बागपत विकास भवन स्थित ऑफिसर्स कालोनी में दूषित पानी व गंदगी का ढेर दिखाती महिलाएं - फोटो : BAGHPAT
बागपत। जिन अफसरों पर लोगों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी है। वह अधिकारी खुद ही समस्याएं झेल रहे हैं। कलक्ट्रेट के पास ऑफिसर्स कॉलोनी में एडीएम, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार समेत कई अधिकारी जर्जर सड़क से लेकर दूषित पानी भरा होने की समस्याओं को झेल रहे हैं। इसके बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ऑफिसर्स कॉलोनी में अधिकारियों व कर्मचारियों के 70 से अधिक परिवार रहते हैं। कॉलोनी का निर्माण वर्ष 2008 में कराया था। सुरक्षा की दृष्टि से कॉलोनी के चारों तरफ दीवार कराई गई थी, लेकिन अब दीवार कई जगह से टूटी हुई है। जिससे वहां जानवर घूमते रहते हैं और घरों तक में घुस जाते हैं। इसके अलावा कॉलोनी में आने वाली सड़क भी जर्जर हो चुकी है और नाली क्षतिग्रस्त होने के कारण जगह-जगह दूषित पानी भरा रहता है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं कॉलोनी में आवासीय भवन भी कई जगह से जर्जर हो चुके हैं। कॉलोनी में सफाई भी नहीं होने से झाड़ियां उगी हैं, जहां जहरीले जीव भी कई बार निकल चुके हैं। इस तरह कॉलोनी में अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टंकी और पाइपलाइन टूटी, छतों पर जमी गंदगी
ऑफिसर्स कॉलोनी में छतों पर पानी की आपूर्ति के लिए रखी टंकी भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसके अलावा पाइपलाइन भी जगह-जगह से टूटी हुई है। जिससे आवासीय कॉलोनी में छतों पर पानी भरा रहता है और वहां गंदगी जमी हुई है। जिसमें फिसलने से बच्चे भी घायल हो चुके हैं।
दीवार टूटने के बाद डर सताता रहता है
आवासीय कॉलोनी की दीवार पिछले छह महीने से टूटी हुई है, जिससे शाम होते ही डर सताने लगता है। जल्द ही दीवार का निर्माण कराया जाए और झाड़ियां साफ कराई जाए। - रुचिरा
पाइपलाइन टूटने से भरा दूषित पानी
आवासीय कॉलोनी में अधिकांश आवासों की पाइपलाइन जगह-जगह से टूट गई है। जिससे दूषित पानी आवासों के आसपास ही भरा रहता है। जल्द ही दूषित पानी की निकासी की व्यवस्था कराई जाए। - मंजू

सात साल से नहीं हुआ समाधान
सात साल से आवासीय कॉलोनी में रह रहे हैं, लेकिन अभी तक एक बार भी आवासीय भवन की पुताई नहीं कराई गई और न ही कभी समस्या का समाधान कराया। - गंगा देवी
कोट...
- ऑफिसर्स कालोनी की दीवार टूटने का मामला संज्ञान में आया था। जिसका जल्द निर्माण करा दिया जाएगा। इसके अलावा यह दिखवाया जाएगा कि क्या-क्या समस्याएं हैं और उन समस्याओं का भी समाधान करा दिया जाएगा। प्रतिपाल चौहान, अपर जिलाधिकारी।

बागपत विकास भवन स्थित जर्जर हालत में ऑफिसर्स कालोनी मार्ग

बागपत विकास भवन स्थित जर्जर हालत में ऑफिसर्स कालोनी मार्ग- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन स्थित ऑफिसर्स कालोनी में क्षतिग्रस्त हुई दीवार

बागपत विकास भवन स्थित ऑफिसर्स कालोनी में क्षतिग्रस्त हुई दीवार- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed