फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Broken culvert became trouble for Mandi Gandhi Ganj residents

मंडी गांधी गंज निवासियों के लिए टूटी पुलिया बनी मुसीबत, जताया विरोध

Fri, 01 Apr 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Broken culvert became trouble for Mandi Gandhi Ganj residents
खेकड़ा। नगर स्थित गांधी गंज मंडी के निवासियों के लिए टूटी पुलिया जी का जंजाल बनी हुई है। रोजाना टूटी पुलिया के कारण हादसे हो रहे हैं। आरोप है कि नगरपालिका प्रशासन सूचना के बाद भी मूकदर्शक बना है।
विज्ञापन

नगर में जैन कॉलेज मार्ग स्थित गांधी गंज मंडी के प्रवेश मार्ग पर नाली के ऊपर बनी पुलिया में दो गड्ढे बन गए हैं। ये हालात करीब तीन माह से बने हुए हैं। इससे स्कूल बस, वाहनों, राहगीरों को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि मंडीवासियों ने कई बार नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से टूटी पुलिया को बनाए जाने की मांग की। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया गया। मंडी निवासी डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया, सुरेंद्र शर्मा, प्रमोद कुमार, राजू, विकास कुमार, प्रदीप शर्मा, विपिन शर्मा आदि ने बताया कि कई बार बाइक सवार रात के अंधेरे में इन गड्ढों में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। टूटी पुलिया आए दिन हादसों को न्योता दे रही है। इसके बावजूद नगरपालिका प्रशासन आंखे मूंदे बैठा है। वहीं, अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने कहा कि नगरपालिका जनता की समस्या का समाधान कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। टूटी पुलिया की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed