{"_id":"679fbec7454ff37552081517","slug":"brick-manufacturers-committee-came-out-in-support-of-the-kiln-owner-baghpat-news-c-28-1-bag1001-125819-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: भट्ठा मालिक केे समर्थन में उतरी ईंट निर्माता समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: भट्ठा मालिक केे समर्थन में उतरी ईंट निर्माता समिति
विज्ञापन
बागपत। दौलतपुर गांव के जंगल में मिट्टी खनन को लेकर फायरिंग के मामले में भट्ठा मालिक के समर्थन में ईंट निर्माता समिति उतर गई है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि ईंट बनाने के लिए मिट्टी उठाने की प्रशासन से अनुमति है। उसको रुकवाने के लिए वहां आए युवकों ने मुनीम को पीटना शुरू कर दिया तो भट्ठा मालिक ने उसे बचाने के लिए हवाई फायरिंग की है।
ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, महामंत्री नीरज नैन ने बताया कि सिखेड़ा गांव के एक खेत से कुछ समय पहले प्रशासन से अनुमति लेकर ईंट बनाने को मिट्टी उठाई गई थी। मगर, वहां उस जमीन के किराये को लेकर जमीन मालिकों में विवाद हो गया था। इस कारण भट्ठा मालिक ने उस जमीन को छोड़कर मिट्टी उठाने के लिए दूसरी जगह जमीन ली।
इसके बावजूद पहली जमीन का एक मालिक लगातार भट्ठा मालिक पर रुपये लेने को दबाव बना रहा है। आरोप है कि इसलिए ही शुक्रवार को सिखेड़ा गांव का वह किसान अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और मुनीम के साथ हाथापाई कर दी। इसका पता चलने पर भट्ठा मालिक संजीव ने वहां आकर मुनीम को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी धमकी दी गई। मुनीम को बचाने के लिए भट्ठा मालिक ने हवाई फायरिंग की।
विज्ञापन
इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने एसपी ने मिलने का निर्णय लिया। इस दौरान विनोद गोयल, आनंदपाल राणा, इंद्रपाल ठेकेदार, नवीन गुप्ता, कुलदीप शर्मा, सतीश मास्टर शामिल रहे।