फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brajesh murder in the Yamuna Khadar

यमुना खादर में की दिल्ली के ब्रिजेश की हत्या

Mon, 18 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 18 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत शहर के पक्का घाट के पास यमुना खादर में की गई दिल्ली के कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के संचालक ब्रिजेश यादव की हत्या के मामले में पकड़े गए विशेष समुदाय के तांत्रिक ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी। पुलिस सूत्रों की माने तो एक युवती से आरोपी तांत्रिक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्रिजेश इसमें बाधक बना था। उसे रास्ते से हटाने के लिए आरोपी तांत्रिक ब्रिजेश को बागपत में यमुना खादर में खजाना निकालने के बहाने लेकर आया। वहां पर धारदार हथियार से वार कर ब्रिजेश को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


शहर के पक्का घाट के पास स्थित गेहूं के खेत में 11 अप्रैल की सुबह युवक का शव मिला था। शनिवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी निवासी रूपा ने परिजनों के साथ बागपत कोतवाली पहुंचकर शव की शनाख्त अपने भाई ब्रिजेश यादव के रूप में की थी। उसके साथ असारा गांव का तांत्रिक भी आया था। पुलिस ने शक के आधार पर तांत्रिक से पूछताछ की। इस दौरान उसने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने घटना का खुलासा कर दिया। 

विज्ञापन


 पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए तांत्रिक ने बताया उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ब्रिजेश उसे डांटता था। जो तांत्रिक को पसंद नहीं था। इसके साथ भी ब्रिजेश की कहासुनी हुई थी। तभी उसने ब्रिजेश को मारने की ठान ली थी। वह ब्रिजेश को बागपत यमुना खादर में खजाना निकलने के बहाने 10 अप्रैल की रात को लेकर आया।  काफी देर तक वे खादर में बैठे रहे। इसी दौरान ब्रिजेश को  हल्की नींद आई। तभी तांत्रिक ने उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। इस दौरान उनके बीच हाथापाई हुई। बाद में तांत्रिक ने उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तांत्रिक भी हुआ हथियार से घायल 
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्रिजेश पर जैसे ही तांत्रिक ने धारदार हथियार से वार किया। ब्रिजेश उठकर भागा। उसने कहा भाई क्यों मार रहा है। तांत्रिक बोला तुझे मारना मेरी मजबूरी है। हाथापाई के दौरान धारदार हथियार तांत्रिक के हाथ से गिर गया। तभी ब्रिजेश ने हथियार उठाकर तांत्रिक के सिर में मार दिया। इससे वह घायल हो गया, लेकिन ब्रिजेश ज्यादा देर तक तांत्रिक का मुकाबला नहीं कर पाया। सूत्रों के मुताबिक आरोपी तांत्रिक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया।


पुराना कस्बा में महिला से धुलवाए कपड़े 
बागपत। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्रिजेश की हत्या करने के बाद तांत्रिक ब्रिजेश की पेंट अपने सिर पर बांधकर पुराना कस्बा में गया। एक परिचित मकान में पहुंचकर महिला से अपने खून से सने कपड़े धुलवाए। साथ ही अपना निजी चिकित्सक से उपचार कराया। 


तांत्रिक पर  विश्वास करता था परिवार 
बागपत। पुलिस सूत्रों का कहना है तांत्रिक पिछले करीब एक साल से ब्रिजेश के घर में ही रहता था। उसका परिवार उस पर बहुत ज्यादा विश्वास करता था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed