फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brainstorming on the preparations for Kisan Nyay Pratigya Yatra

किसान न्याय प्रतिज्ञा यात्रा की तैयारियों पर मंथन

Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brainstorming on the preparations for Kisan Nyay Pratigya Yatra
19 अक्तूबर को बड़ौत पहुंचेगी किसान न्याय प्रतिज्ञा यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। गुराना रोड़ पर हुई कांग्रेसियों की बैठक में 18 अक्तूबर को सहारनपुर से शुरू होकर 19 अक्तूबर को शामली होते हुए जनपद बागपत में प्रवेश करने वाली किसान न्याय प्रतिज्ञा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि 2022 में परिवर्तन का जनता मन बना चुकी है। कांग्रेस का 29-30 साल का वनवास खत्म होने वाला है। प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में होने जा रहा है। पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार ने कार्यकर्ताओं से किसान न्याय प्रतिज्ञा यात्रा के जोरदार स्वागत में जुट जाने का आह्वान किया। बताया कि 19 अक्टूबर को किसान न्याय प्रतिज्ञा यात्रा दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर होते हुए रमाला बस स्टैंड, किशनपुर बराल और बावली गांव होते हुए शहर बड़ौत में प्रवेश करेगी। जौहर पब्लिक स्कूल के सामने एक सभा का आयोजन होगा। इसमें कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, पूर्व विधायक पंकज मलिक समेत कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल पथौलिया ने किया।
विज्ञापन

बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, खिलेराम गुर्जर, चौधरी अनिल तोमर, श्याम दत्त शर्मा, चौधरी बेगराज सिंह, डॉ.सी. के. शर्मा, शकील अहमद एडवोकेट, यशवीर सिंह, ओमपाल सिंह, हरेंद्र सिंह एडवोकेट, सत्यपाल पंवार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed