फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brainstormed on various problems in the meeting

बैठक में विभिन्न समस्याओं पर किया मंथन

Sun, 06 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Brainstormed on various problems in the meeting
बड़ौत। सीनियर सीटिजन वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा की मासिक बैठक रविवार को दयानंद बाल विद्या मंदिर स्कूल में हुई। बैठक में नगर में व्याप्त समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

मुख्य मुद्दा एसोसिएशन के मान-सम्मान उसका गरिमापूर्ण 18 सालों के इतिहास को बनाए रखना और भविष्य में सभी सदस्य एक साथ मिलकर जिम्मेदारी को निभाने का प्रण लिया। नगर में व्याप्त कई समस्याओं के संबंध में विचार-विमर्श किया। बावली रोडवेज बस अड्डे का दिया रास्ता खोलने, जन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तथा नगर में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए दवाई का छिड़काव कराने, जाम समस्या से नगर को मुक्त कराने आदि का प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन

बैठक में मोरबी (गुजरात) में हुए हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्षता डॉ. हरपाल सिंह ने और संचालन उमरजान खा़न ने किया। बैठक में चंद्र प्रकाश, सत्यपाल सिंह पथौलिया, राममेहर सिंह, राजवीर सिंह तोमर, डॉ. ओमवीर सिंह, शिवनारायण शर्मा, हरवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, राजेंद्र कुमार, ओमपाल सिंह मलिक, सुरेंद्र पाल मोघा, राज कुमार रूहेला, उमरजान खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed