{"_id":"635823a43863e471731565f4","slug":"brahmin-society-honored-the-meritorious-baghpat-news-mrt6109409197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्राह्मण समाज ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्राह्मण समाज ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। कस्बे के शिव मंदिर में ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें मेधावियों को प्रशस्ति पत्र देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कस्बे के युवा वैज्ञानिक नीलेश पाण्डेय व यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष पाराशर का स्वागत किया गया। समाज की ओर से दोनों का फूलमाला, पटका और शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज के लोगों ने भगवान परशुराम की मूर्ति भेंट की। नगर अध्यक्ष मंगलसेन शर्मा व समिति की ओर से समाज के वरिष्ठ नागरिकों को पटका भेंट किया।
कार्यक्रम में मनोज शर्मा ने कहा कि कस्बे के युवा विदेशों में समाज का गौरव बढ़ा रहे हैं। जल्द ही नीलेश पांडेय को अमेरिका की ईडीएस संस्था सम्मानित करेगी। वह पहले भारतीय वैज्ञानिक हैं, जिसे संस्था की ओर से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रह्मदत शर्मा ने की तथा संचालन मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जगन्नाथ पांडेय, रविशंकर मिश्रा, अजय सोती, आदेश पाराशर, सुशील शर्मा, रोहित शर्मा, अरुण शर्मा, ईश्वर शर्मा, राकेश शर्मा, यज्ञदत्त शर्मा, शिवकुमार शर्मा, आदेश मिश्रा, जुगनू शर्मा, श्रीधर शर्मा, सुंदर शर्मा, अनिल शर्मा, पंडित दीनानाथ पाठक, मोनू शर्मा, नीटू शर्मा मौजूद रहे।