फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Brahmin society came forward to save the culture

संस्कृति बचाने के लिए आगे आए ब्राह्मण समाज,व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका का विमोचन

Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Brahmin society came forward to save the culture
बालैनी के पुरा महादेव मंदिर में पुस्तक का विमोचन करते डीएम राजकमल यादव व चेयरमैन डॉ.मांगेराम याद? - फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर महाराज कृष्ण स्वरूप ब्रहमचारी, डॉ. प्रकाश चैतन्य महाराज व डीएम राजकमल यादव ने व्रतोत्सव निर्णय पत्रिका का विमोचन किया। कार्यक्रम में परिषद् के पदाधिकारियों में समाज में फैली कुरुतियों को दूर करने और समाज को संगठित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे श्री त्रबकेश्वर महाराज ने कहा कि संस्कार और संस्कृति को बचाने के लिए ब्राह्मणों को आगे आना चाहिए। संगठन में शक्ति होती है। उन्होंने संगठित रहकर समाज का मार्गदर्शन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जगतगुरु शंकराचार्य इंद्रप्रस्थ पीठाधीश्वर श्री कृष्णस्वरूप पानन्दतीर्थ महाराज ने पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा को पुरा पीठाधीश्वर और शंकराचार्य ट्रस्ट का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विप्र विद्वत परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जयभगवान शर्मा ने कहा कि पत्रिका का विमोचन व्रत, पर्व त्योहार के भ्रम को दूर करने और समाज मे फैली कुरुतियों को दूर करने के लिए किया गया है। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री, उमेश कौशिक, सतीश भारद्वाज, राजकुमार, शास्त्री, सोमदत्त शास्त्री, प्रेम किशोर, उमेश शर्मा, शिवकुमार, मांगेराम यादव, पुलकित शास्त्री, मोहित शास्त्री, विपिन शास्त्री, शशिकांत शास्त्री, अनिल शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन

दो अप्रैल से होगा महाचंडी महायज्ञ
अमीनगर सराय। कस्बा अमीनगर सराय में चैत्र नवरात के अवसर पर दो अप्रैल से महाचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। महायज्ञ की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। यज्ञ के लिए यज्ञशाला का कार्य पूर्ण हो चुका है। कस्बा पहुंचे राजस्थान, हरियाणा, पंजाब के अलावा अन्य कई प्रदेशो से आए आचार्यो ने यज्ञशाला में कुंडों का निर्माण पूर्ण कर दिया है। त्रंयम्बकेश्वर महाराज ने बताया कि बागपत में पहली बार महाचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed