फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Boxers of Haryana were named the first day

हरियाणा की बॉक्सरों के नाम रहा पहला दिन

Fri, 20 Dec 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Boxers of Haryana were named the first day
महिला बॉक्सर से भिड़ती बागपत एसपीआरसी डिग्री कालेज की बॉक्सर काजल - फोटो : BAGHPAT
बागपत। अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शुक्रवार को आगाज हो गया। पहले दिन हरियाणा की महिला खिलाड़ियों का दबदबा रहा। 45 किलोग्राम भार वर्ग में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद की मनीषा ने एसजीबीए यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र की दिव्या को 3-2 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव डॉ प्रदीप ढाका और मीडिया प्रभारी डॉ कुलदीप त्यागी ने बताया कि यूनिवर्सिटी खेलों के लिए दो रिंग में मुकाबले कराए गए। सांसद डॉ सत्यपाल सिंह ने प्रतियोगिता की शुरूआत कराई। 45 से 48 किलोग्राम भार वर्ग में गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी हिसार की सोनू ने यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर की अंजली को 3-2 से पराजित किया। जीएनडीयू अमृतसर की बबीता रानी ने शानदार खेल दिखाते हुए वीयूयू उज्जैन की पूजा शर्मा को 5-0 से पराजित किया। एचपीयू शिमला की सान्या नेगी ने एसयू कोल्हापुर की यशश्री को 5-0 से हराया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक की अनामिका ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की काजल रानी को 5-0 के अंतर से पराजित किया। डॉ भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी आगरा की निशा जांगड़ा ने गढ़ चिरौली यूनिवर्सिटी की संगीता को 5-0 के अंतर से हराया।
विज्ञापन

बॉक्सिंग का हुआ रंगारंग आगाज
बागपत। एसपीआरसी डिग्री कॉलेज के मैदान पर इंटर यूनिवर्सिटी खेलों का रंगारंग आगाज हुआ। खिलाड़ियों ने शहर के राष्ट्रवंदना चौक से मार्च पास्ट निकाला। इसमें विभिन्न यूनिवर्सिटी से आए खिलाड़ियों ने शिरकत की। मार्च पास्ट कॉलेज पर खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता
बागपत। इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग खेलों का शुभारंभ पूर्व मंत्री मदन चौहान, आयोजन सचिव डॉ गुलाब सिंह रुहल, एसपीआरसी के अध्यक्ष सत्यपाल चौहान और सुरेश चव्हान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वक्ताओं ने कहा कि खिलाड़ियों को लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। प्राचार्य डॉ अनिल चौहान, डॉ वीरेंद्र सिंह, एआईयू के संयुक्त सचिव बललीत सिंह शेखो, इंडियन बॉक्सिंग फेडरेशन के उपाध्यक्ष अनिल मिश्रा, सुरेंद्र चौहान, नीरज चौहान, नवाब अहमद हमीद, ठाकुर प्रदीप सिंह, अग्रवाल मंडी टटीरी चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, भूपेंद्र चौहान, सूरजपाल, नीरज कौशिक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed