{"_id":"6649359728ca963deb0347f4","slug":"border-dispute-officers-of-both-states-to-meet-on-june-10-baghpat-news-c-28-1-bag1001-113167-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विवाद: दस जून को होगी दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विवाद: दस जून को होगी दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक
Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 19 May 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। यमुना खादर की जमीन को लेकर यूपी हरियाणा के किसानों के बीच चल रहे विवाद का समाधान कराने के लिए दस जून को दोनों राज्यों के अफसरों की बैठक होगी। उधर सातवें दिन भी यमुना खादर में किसानों का धरना जारी रहा। जहां रालोद प्रत्याशी डा. राजकुमार सांगवान ने किसानों के बीच पहुंचकर उनकी आवाज उठाने का आश्वासन दिया।
यूपी हरियाणा सीमा विवाद में 100 बीघा से अधिक फसल उजाड़ने के बाद जमीन पर कब्जा होने के विरोध में किसानों ने धरना शुरू किया था। जो सातवें दिन भी जारी रहा। उधर धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि विवादित सीमा की पैमाइश होने तक धरना स्थल पर जमे रहेंगे। किसानों ने आरोप लगाया कि धरना शांतिपूर्वक चल रहा है लेकिन फिर भी हरियाणा प्रशासन बार बार धरना स्थल पर आकर चेतावनी दे रहा है। उन्हें बलपूर्वक उठाकर जेल भेजने की धमकी भी दी। इस मामले में बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया गया कि सीमा विवाद का समाधान कराने के लिए दस जून को दोनों राज्यों के अफसरों की वार्ता होगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, बलजोर सिंह, सतेंद्र सरपंच, बाबा बीरेंद्र, भोपाल सिंह, शिव कुमार, प्रकाश, जसवीर मुखिया, राजीव, जगपाल सिंह मौजूद रहे।