फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Border dispute: Nangal farmers camped in Yamuna Khadar

सीमा विवाद: नांगल के किसानों ने यमुना खादर में डेरा डाला

Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 13 May 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Border dispute: Nangal farmers camped in Yamuna Khadar
छपरौली। यूपी-हरियाणा सीमा विवाद में यमुना खादर में जमीन पर कब्जा करने के मामले में नांगल गांव के किसान लामबंद हो गए हैं। जो यमुना खादर में डेरा डाले हुए हैं। किसानों का कहना है कि यमुना खादर की जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

नांगल गांव के किसानों ने बताया कि दो दिन पहले हरियाणा के खोजकीपुर गांव के किसान यमुना पुल पार करके आए और उनकी जमीन पर खड़ी फसल को काटकर ले गए थे। जहां नांगल गांव के किसानों को धमकी भी दी गई। जिसके बाद ग्राम प्रधान जगपाल सिंह के नेतृत्व में गांव नांगल के सैंकड़ो किसान यमुना खादर में अपनी फसल की सुरक्षा के लिए डट गए। किसानों का कहना है कि पहले भी हरियाणा के किसान उनकी फसल काटकर ले जा चुके हैं, लेकिन इस बार फसल नहीं काटने दी जाएगी। यमुना खादर में डेरा डालने वालों में चौधरी वीरेंद्र सिंह, मास्टर मोहन कुमार, देशवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, कालूराम, रणवीर, सुरेन्द्र, बिलेंद्र, अशोक, कृष्ण, कुशलबीर, राजबीर समेत सैंकड़ों किसान शामिल रहे। उधर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि यमुना खादर में हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

-------
तनातनी का माहौल, हो सकता है संघर्ष
यमुना पुल के आसपास यमुना खादर में उगी फसल को काटने के लिए दोनों तरफ के किसानों में तनातनी का माहौल बना हुआ है। अगर खोजकीपुर गांव के किसान यमुना खादर में आए तो संघर्ष से इंकार नहीं किया जा सकता। उधर पुलिस भी पूरे प्रकरण को लेकर अलर्ट नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed