फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Border dispute about to end

सीमा विवाद खत्म होने की आस

Tue, 02 Jan 2018 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Tue, 02 Jan 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
Border dispute about to end
सीमा विवाद को लेकर सोनीपत में अधिकारियों से वार्ता करते बागपत के एसडीएम विवेक यादव और निनाना गांव व निवाड़ा के प्रधान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच यमुना खादर में जमीन पर मालिकाना हक को लेकर आए दिन होने वाले विवाद को सुलझाने के लिए दोनों प्रदेशों के अधिकारियों की सोनीपत में मीटिंग हुई।
विज्ञापन


तय किया गया कि जिन किसानों का नाम सोनीपत के राजस्व अभिलेखों में दर्ज होना है, उन नामों को सर्वे विभाग बागपत प्रेषित करेगा। इसके बाद सोनीपत अपने अभिलेखों में दर्ज करेगा।
विज्ञापन


सोनीपत के तहसीलदार स्थलीय निरीक्षण कर किसानों के बीच में कब्जे को लेकर होने वाले विवाद को सुलझाएंगे। दोनों प्रदेशों के अधिकारी रिकॉर्ड दुरुस्त कर संबंधित किसानों को उनका मालिकाना हक दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया सोमवार को सोनीपत में बैठक हुई। जिन किसानों को नाम सोनीपत के राजस्व अभिलेख में दर्ज होना है, इसमें सर्वे विभाग जल्द ही किसानों के नाम भेजेगा। इसके बाद यह हरियाणा के रिकॉर्ड में दर्ज होगा। 

सोनीपत के राजस्व विभाग की टीम बागपत के निनाना और सोनीपत के बड़ौली के किसानों के बीच कब्जे को लेकर उत्पन होने वाले विवाद को सुलझाएं। जिन काश्तकारों का मौके पर कब्जा है, लेकिन अभिलेखों में नाम नहीं है। पहले उन्हें बागपत के राजस्व अभिलेखों में विधिक कार्रवाई कर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

जांच कर काश्तकारों के नाम राजस्व अभिलेखों में शामिल किए जाएंगे। इसके बाद यह नाम सोनीपत भेजे जाएंगे। बातचीत में सोनीपत के डीसी मकरंद पांडुरंग, डीआरओ सुभाष मेहता, एसडीएम जितेंद्र कुमार, तहसीलदार सोनीपत हितेंद्र शर्मा और बागपत एसडीएम विवेक कुमार यादव मौजूद रहे।

कौन-कौन पहुंचे हरियाणा
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव के नेतृत्व में प्रशासन की टीम के अलावा फैजपुर निनाना और निवाड़ा के किसान भी सोनीपत पहुंचे। फैजपुर निनाना गांव में 400 एकड़ जमीन पर विवाद चल रहा है। नायब तहसीलदार देवेंद्र मिश्रा, निनाना प्रधान हरेंद्र चौधरी और निवाड़ा प्रधान सरवर राणा सोनीपत डीसी दफ्तर पहुंचे। महावीर, भोपाल, महक सिंह, उम्मेद सिंह, किरणपाल भी मौजूद रहे।


किसानों के बीच हो चुका संघर्ष
बागपत। यूपी और हरियाणा के किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। कई बार झगड़े हो चुके हैं। फसल कटाई के दौरान झगड़े होते हैं। बागपत के अलावा शामली में भी यही हाल है। दीक्षित अवार्ड का गठन किया , लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed