फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Booming business of extortion

बागपत में फल-फूल रहा रंगदारी का कारोबार

Fri, 15 Apr 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 15 Apr 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत में रंगदारी का कारोबार खूब फल-फूल रहा है। इसकी जड़े इतनी गहरी हो गईं हैं कि पुलिस उसके करीब भी नहीं पहुंच पा रही है। इस कारोबार ने व्यापारियों का जीना मुश्किल कर दिया है। नतीजा यह है कि व्यापारी यहां से पलायन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


बागपत में रंगदारी वसूलने का ट्रेंड काफी पुराना है। कभी व्यापारी से तो कभी भट्ठे वालों से रंगदारी मांगी जाती है। मगर, पिछले कुछ समय से तो यह धंधा हाईस्पीड से दौड़ रहा है। एक माह के अंदर ही चार व्यापारियों को अपराधियों ने अपने निशाने पर ले लिया है। 6 मार्च को अग्रवाल मंडी टटीरी के लोहा व्यापारी विष्णु मित्तल से राहुल खट्टा के गुरु बताए जाने वाले नोएडा की कासना जेल में बंद सचिन नंदा के नाम से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।

विज्ञापन

 

 

इससे एक दिन पूर्व 5 मार्च को बड़ौत में ट्रैक्टर एजेंसी पर फायरिंग कर उधम सिंह के शूटर मेरठ जेल में बंद मनीष उर्फ अन्ना के नाम से 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर दोनों घटनाओं का खुलासा कर दिया था। केस के खुलासे पर व्यापारियों ने पुलिस अफसरों को न केवल बधाई दी थी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

उन्हें लग रहा था रंगदारी मांगने वाले बदमाश पकड़े गए हैं। अब उन्हें राहत की मिलेगी। मगर, ऐसा कुछ नजर नहीं आया। बदमाशों ने बड़ौत के खल व्यापारी ब्रिजेश से 4 अप्रैल को खत के माध्यम से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इतना ही नही  कपड़ा व्यापारी डीके जैन से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। लगातार मिल रही धमकी से ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस का बदमाशों पर कोई अंकुश नहीं है। इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे है। 

 


अपराधियों पर हो रही कार्रवाई : एसपी 
एसपी रवि शंकर छवि का कहना है कि व्यापारियों से रंगदारी मांगने वाले लगातार पकड़े जा रहे है। पुलिस द्वारा उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed