{"_id":"5e8a0de78ebc3e7747481039","slug":"booking-will-have-to-be-done-first-then-money-will-come-to-the-account-baghpat-news-mrt4766312104","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले करनी होगी बुकिंग, फिर खाते में आएगी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले करनी होगी बुकिंग, फिर खाते में आएगी धनराशि
विज्ञापन

बागपत। जिले में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में 74 हजार 133 महिलाओं को तीन माह तक प्रति माह एक सिलिंडर फ्री मिलेगा। गैस बुकिंग करने के बाद उपभोक्ता के खाते में धनराशि आ जाएगी। सिलिंडर लेते समय इसका भुगतान करना होगा।
लॉकडाउन के बाद सरकार ने उज्ज्वला योजना के पात्रों को एक अप्रैल से 30 जून तक प्रतिमाह एक गैस सिलिंडर देने की घोषणा की। पूर्ति विभाग की ओर से गैस बुक कराने के बाद पात्र के खातों में सिलिंडर की कीमत स्थानांतरित की जाएगी। पात्र खातों से पैसा निकालकर अथवा ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से भुगतान करेंगे। एक रिफिल प्राप्त होने के 15 दिन बाद अगली रिफिल बुक होगी तथा एक पात्र को एक माह में एक ही सिलिंडर दिया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से पात्रों द्वारा कनेक्शन लेने समय लिंक कराए गए खातों में रिफिल की राशि स्थानांतरित की जाएगी।
पंजीकृत मोबाइल या आईवीआरएस से ही करें बुकिंग
बागपत। महिला पात्रों को अपने पंजीकृत मोबाइल अथवा आईवीआरएस से ही रिफिल की बुकिंग करनी होगी। अन्य किसी मोबाइल नंबर से बुकिंग करने पर उनके खातों में धनराशि का स्थानांतरण नहीं किया जाएगा।