फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bonfires are not burning in Rataul, people are chilling

Baghpat News: रटौल में नहीं जल रहे अलाव, ठिठुर रहे लोग

Sat, 07 Jan 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Bonfires are not burning in Rataul, people are chilling
रटौल (बागपत)। कड़ाके की ठंड में कस्बे में अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग ठिठुर रहे हैं। इसके अलावा बाजार में दूसरे गांवों से आने वाले लोगों को भी परेशानी का सा मना करना पड़ रहा है। जिस पर शनिवार को व्यापारियों ने चौराहे और बाजार में अलाव जलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

व्यापारी शहजाद, शौकीन, इरशाद, राजीव, विकास आदि ने बताया कि बाजार में ग्रामीण इलाकों से भी लोग खरीदारी करने के लिए आते ंहै। पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड के कारण लोग ठिठुर रहे हैं और बाजार में आवागमन भी काफी कम हो गया है। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में ग्राहकों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी नगर निकायों में चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों में प्रशासन की तरफ से अलाव की व्यवस्था कराई गई है, लेकिन कस्बे में अभी तक अलाव नहीं जलाए गए। उन्होंने चौराहे पर अलाव जलाने की मांग की। उधर नगर पंचायत के ईओ वीरज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि शासन से नई नगर पंचायत में अलाव जलाने के लिए अभी कोई बजट नहीं भेजा गया है। ठंड को देखते हुए लकड़ियों की व्यवस्था कर अलाव जलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed