फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Body of a girl was found hanging in university in Baghpat

Baghpat: विश्वविद्यालय में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव, प्रताड़ित कर मारने का आरोप

Thu, 07 Mar 2024 10:33 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 07 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

Baghpat News : विश्वविद्यालय में एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने उसको प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

विज्ञापन
Body of a girl was found hanging in university in Baghpat
बागपत पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत के अग्रवाल मंडी टटीरी में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जिसका पता चलने पर पहुंचे परिजनों ने उसको प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। जिसकी पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मीतली गांव के पूर्व प्रधान जगत सिंह की बेटी शिल्पा (25) पिछले सात वर्षों से अग्रवाल मंडी टटीरी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में रह रही थी। बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शिल्पा का शव विश्वविद्यालय के एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। विश्वविद्यालय में रहने वाली साथी दीदी अंजू ने सबसे पहले उसको देखा और वहां ध्यान लगाने के लिए आने वाले सुनील को फोन करके इस इस बारे में बताया।

विज्ञापन

इसके साथ ही अंजू और माही ने रस्सी काटकर शव को नीचे उतारा। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और शिल्पा के परिजनों समेत अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। एफएसएल की टीम ने भी वहां पहुंच कर जांच की। शिल्पा के भाई उज्ज्वल ने विश्वविद्यालय में साथियों पर बहन को आर्थिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की।

एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बीए पास शिल्पा गांव में सत्संग देखकर विश्वविद्यालय में आई
भाई उज्ज्वल ने बताया कि उसके पिता जगत सिंह वर्ष 2000 में मीतली गांव के प्रधान रहे थे। उनकी वर्ष 2015 में मौत हो गई थी। उसकी आठ बहन तनु, मीनू, रीनू, वंदना, शिल्पा, करिश्मा, सपना, अंजली है तो वह एक भाई चंदन है, जबकि वह खुद सबसे छोटा है। उसका एक भाई दो महीने पहले ही ऑस्ट्रेलिया में एमबीए की पढ़ाई करने के लिए गया है। परिवार में मां सीता देवी भी हैं। उज्ज्वल ने बताया कि उसकी बहन ने जब बीए की पढ़ाई पूरी की तो उस दौरान अंजू व वहां की प्रमुख नीरू सत्संग करने के लिए जाती थी जिस कारण उसकी बहन उसके संपर्क में आ गई। वह उसकी बहन को केंद्र लेकर आ गई।

बहन का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया
शिल्पा के भाई उज्ज्वल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी बहन उससे फोन पर बात करती थी तो वह बताती थी कि उसे वहां परेशान किया जाता है और उस पर घर से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता है। उसकी बहन के साथ मारपीट की जाती थी और वहां उसका आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा था। उसकी बहन से पांच मार्च को भी बात हुई थी तो उसने बताया था कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे कहा है कि छह जनवरी को कार्यक्रम है, जिसमें उनकी अन्य साथी भी आएगी जो उसे मिलकर मार देगी। इन सभी को ध्यान में रखकर पुलिस जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: Loksabha Elections : हाथी ने चाल बदली तो बदल जाएंगे सियासी समीकरण, BSP के 'इंडिया' में जाने की चर्चाएं तेज

विश्वविद्यालय में ध्यान लगाने आते थे करीब 15 विद्यार्थी
वहां मौजूद माही दीदी ने बताया कि विश्वविद्यालय में सुबह सात से आठ बजे तक प्रवचन व ध्यान होता है। ध्यान लगाने के लिए करीब 15 विद्यार्थी आते हैं। वहां पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देख रही है।

यह भी पढ़ें: सिपाही भर्ती परीक्षा: आरोपियों ने आठ से 10 लाख रुपये में 14 लोगों को बेचे पेपर, आठ की तलाश में दबिश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed