फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Board exam over: evaluation will be done at two centers in the district

बोर्ड परीक्षा खत्म, अब मूल्यांकन की तैयारी, जिले में दो केंद्रों पर होगा मूल्यांकन

Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Board exam over: evaluation will be done at two centers in the district
मूल्यांकन के लिए परिषद की ओर से नियुक्त किए जाएंगे शिक्षक और कर्मचारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जाएगी। शिक्षकों व कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान भी ऑनलाइन कराया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही शिक्षकों का ब्योरा परिषद को भेजा जा चुका है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार जिले में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन करने के लिए इस बार परीक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति परिषद की ओर से ऑनलाइन की जाएगी। उनके पारिश्रमिक का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में परिषद् के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का पूरा ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed