{"_id":"6258662b458462548e656ece","slug":"board-exam-over-evaluation-will-be-done-at-two-centers-in-the-district-baghpat-news-mrt5844375109","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा खत्म, अब मूल्यांकन की तैयारी, जिले में दो केंद्रों पर होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा खत्म, अब मूल्यांकन की तैयारी, जिले में दो केंद्रों पर होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूल्यांकन के लिए परिषद की ओर से नियुक्त किए जाएंगे शिक्षक और कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद अब मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में मूल्यांकन के लिए दो केंद्र बनाए हैं। परीक्षा के मूल्यांकन के लिए शिक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कराई जाएगी। शिक्षकों व कर्मचारियों के पारिश्रमिक का भुगतान भी ऑनलाइन कराया जाएगा। इसके लिए पूर्व में ही शिक्षकों का ब्योरा परिषद को भेजा जा चुका है।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में बुधवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो गई है। अब माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार जिले में श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत और इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर कलां को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन करने के लिए इस बार परीक्षकों व कर्मचारियों की नियुक्ति परिषद की ओर से ऑनलाइन की जाएगी। उनके पारिश्रमिक का भुगतान भी ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए पूर्व में परिषद् के निर्देश पर जिले के सभी विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों का पूरा ब्योरा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कराया जा चुका है।