फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bloody clash in Khadkhari, five injured

खड़खड़ी में खूनी संघर्ष, पांच घायल

Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bloody clash in Khadkhari, five injured
गोली लगने से सीएचसी पर आए युवक को देखते पुलिस कर्मी व परिजन - फोटो : BARAUT
बड़ौत। खड़खड़ी गांव में चुनावी रंजिश को लेकर रविवार शाम दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। हाथ में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। इसके अलावा दोनों पक्षों से चार लोग और घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पूछताछ के लिए दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

तैय्यब और खुर्शीद की चुनावी रंजिश चली जा रही है। चार दिन पहले भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें तैय्यब ने खुर्शीद पक्ष के लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को एक बार भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते उनमें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चलने लगे। यह देख आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

साहिल पुत्र खुर्शीद के बाएं हाथ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि धनी पुत्री लियाकत भी संघर्ष में घायल हो गई। जबकि मुनिजा पत्नी तैय्यब, इमरान व गुफरान पुत्र तैय्यब भी घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ युवराज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। चार दिन पहले एक पक्ष तैय्यब ने मुकदमा दर्ज कराया था, उसी को लेकर फिर से दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed