फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Block office vandalized

ब्लॉक कार्यालय में तोड़फोड़, हंगामा

Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 19 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Block office vandalized
बागपत के बड़ौत में खंड विकास कार्यालय पर बृहस्पतिवार की सुबह असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। असामाजिक तत्वों ने कर्मचारियों के साथ हाथापाई का भी प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने लाठी डंडे लेकर असामाजिक तत्वों को दौड़ाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के घंटों बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसे लेकर कर्मचारियों ने हंगामा किया।
विज्ञापन


बावली रोड स्थित खंड विकास कार्यालय असामाजिक तत्वों का अड्डा बन गया है। तीन-चार माह पूर्व असामाजिक तत्वों ने ब्लाक पर जमकर तोड़फोड़ की थी। बृहस्पतिवार को एक बार फिर से कई असामाजिक तत्वों ने ब्लाक के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे ब्लाक पर मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। असामाजिक तत्वों ने ब्लाक में रखे विभागीय रिकार्डों को क्षतिग्रस्त करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने विरोध किया तो वे हाथापाई पर उतारू हो गए। सूचना पर एडीओ पंचायत योगेंद्र शर्मा, ग्राम सचिव सुधीर तोमर, सुधीर चौहान, वरिष्ठ सहायक विनीत मलिक, लोकपाल आदि लाठी डंडे लेकर पहुंच और असामाजिक तत्वों को दौड़ाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। आरोप है कि कई घंटों के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र इस पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कर्मचारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। बीडीओ दीपक थरेजा का कहना था कि असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए मदद मांगी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed