फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BLO will deliver voter slip from door to door

बीएलओ घर घर पहुंचाएंगे मतदाता पर्ची

Thu, 03 Feb 2022 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
BLO will deliver voter slip from door to door
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा। विधानसभा चुनाव को लेकर तहसील स्थित चुनाव कार्यालय से बीएलओ को मतदाता पर्चियों का वितरण किया गया। बीएलओ पर्चियों को डोर टू डोर वितरित कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

बागपत जिले में प्रथम चरण में दस फरवरी को मतदान होना है। खेकड़ा तहसील स्थित चुनाव कार्यालय से बृहस्पतिवार को बीएलओ को मतदाता पर्चियों को वितरण किया गया। बीएलओ सभी मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाने के साथ ही उन्हें मतदान के लिए जागरूक करेंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि बागपत विधानसभा क्षेत्र में गत चुनाव में करीब 65 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार मतदान दस फीसदी तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए मतदाता पर्चियों को तीन दिन पूर्व ही डोर टू डोर पहुंचाने के साथ ही मतदाताओं को मतदान के लिए अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान के लिए बीएलओ समेत ग्राम प्रतिनिधि, पंचायत स्तर के कर्मचारी, शिक्षक, आशा, आंगनबाड़ी आदि का सहयोग लिया जा रहा है। मतदाता पर्ची वितरण में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed