फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Black fungus spreads through Teji

शरीर में तेजी से फैलता है ब्लैक फंगस का संक्रमण

Sun, 23 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Black fungus spreads through Teji
बड़ौत। ब्लैक फंगस गंभीर बीमारी है। यह शरीर में बहुत तेजी से फैलती है। यह मरीज के चेहरे आंख, नाक और दिमाग पर असर डालती है। यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो मरीज की जान भी जा सकती है। सीएचसी पर तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजीव त्यागी के मुताबिक कोरोना रोधी टीका पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

सवाल- ब्लैक फंगस क्या होता है?
जवाब- ब्लैक फंगस एक प्रकार की गंभीर बीमारी है। यह नाक, आंख, दिमाग और शरीर के अन्य अंगों को नुकसान पहुंचाती है।
सवाल - क्या कोविड-19 के बाद ही ब्लैक फंगस होने का खतरा बढ़ जाता है?
जवाब - नहीं, ब्लैक फंगस किसी भी व्यक्ति को हो सकता है, लेकिन ज्यादा खतरा उस व्यक्ति को रहता है, जिसकी प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
सवाल- ब्लैक फंगस किस रोग से पीड़ित मरीजों को ज्यादा होने का खतरा है?
जवाब- वैसे मरीज जिनको कोई गंभीर बीमारी हो जैसे कैंसर, किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट हुआ हो। जिन्होंने स्टेरॉयड का ज्यादा उपयोग किया हो।
सवाल- ब्लैक फंगस के लक्षण क्या-क्या होते हैं?
जवाब - ब्लैक फंगस के लक्षण में आपके नाक में रुकावट हो सकती है। नाक में पपड़ी की तरह जमना शुरू हो जाएगी। दांतों में दर्द, सिर में दर्द, मुंह में छालों का होना चेहरे पर एक तरफ लालिमा या सुन्नपन होना। नाक के ऊपर या आंख के आसपास घाव का बनना और तेजी से बढ़ना यह सब लक्षण हो सकते हैं।
विज्ञापन

सवाल- ब्लैक फंगस से बचने के लिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए?
जवाब- ब्लैक फंगस से बचने के लिए विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। मधुमेह के मरीज हैं तो जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed