{"_id":"68f29de4679e64f76d0b8441","slug":"bku-will-protest-if-sugarcane-dues-are-not-paid-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-140419-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: गन्ना बकाया भुगतान नहीं हुआ तो भाकियू करेगी आंदोलन
Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
फोटो-29
बागपत। किसानों की समस्या को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पहुंचकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि यदि गन्ना बकाया भुगतान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा।
धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर ने कहा कि तहसील में खतौनी में नाम संशोधन कराने के नाम पर किसानों से वसूली की जाती है और शिकायत के बाद भी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। छापामार कार्रवाई के नाम पर विजिलेंस टीम किसानों का उत्पीड़न कर रही है और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। कहा कि पिछले सत्र का गन्ना बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है और किसान परेशान हो रहे हैं। कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं धरना स्थल पर डीएम अस्मिता लाल ने पहुंचकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान कालूराम, विनोद चौधरी, राजेंद्र प्रधान, इंद्रपाल सिंह, हरेंद्र दांगी, उपेंद्र तोमर, विजयपाल आदि मौजूद रहे।