{"_id":"611021618ebc3e7515568e7c","slug":"bjp-will-come-to-power-with-full-majority-in-vis-elections-narendra-kashyap-baraut-news-mrt550969055","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी नरेन्द्र कश्यप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विस चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ आएगी नरेन्द्र कश्यप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद नरेंद्र कश्यप का रविवार को पालिका परिषद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने माला-पटका व पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
इस अवसर पर नरेंद्र कश्यप ने कहा कि योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग, जाति और मजहब के लोगों को मिल रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए पिछड़ा मोर्चा जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है। पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियाें से जनता को जागरूक किया जा रहा है। विधानसभा चुनाव में ज्यादा सीटों पर प्रत्याशियों को विजयी बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।
उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद पहली बार 27 ओबीसी सांसदों को केंद्र में मंत्री का दायित्व प्राप्त हुआ है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने की एवं कार्यक्रम का संचालन बिजेंद्र शर्मा ने किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेंद्र जांगड़ा, सौरभ जैसवाल प्रदेश मीडिया प्रभारी, देवेंद्र यादव प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, अमित राणा चेयरमैन नगरपालिका, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांचाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश जैन, जिला पंचायत सदस्य बबलू प्रधान, डॉ. जबर सिंह, सुभाष चौधरी जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, हरिभूषण उपाध्याय जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, प्रभात तोमर, राजगोपाल आदि मौजूद रहे।