फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP today said transformation journey

आज आएगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा

Mon, 07 Nov 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Mon, 07 Nov 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 BJP today said transformation journey
गांव बोढ़ा में भाजपा की परिवर्तन यात्रा की जानकारी देते चेयरमैन संजीव। - फोटो : अमर उजाला
छपरौली। भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोमवार को दोपहर बाद कैराना से होते जिले में एंट्री करेगी। गांव बोढ़ा में कवि सम्मेलन और संबोधन के बाद यात्रा रमाला होते हुए बड़ौत जाएगी। चेयरमैन संजीव खोखर ने दावा किया कि यात्रा से राजनीतिक समीकरण बदलेंगे। लोग जागरूक होंगे।
विज्ञापन


रविवार को छपरौली नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव खोखर ने समर्थकों के साथ यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। उन्होंने कई जगह जनसंपर्क किया। पत्रकारों को बताया बोढ़ा में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान के अलावा क्षेत्रीय पदाधिकारी और राष्ट्रीय नेतृत्व में से कोई पदाधिकारी शामिल होगा। यात्रा का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और भाजपा की नीतियों से अवगत कराना है। छपरौली में पुल के निर्माण की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। उनके साथ सतीश कुमार, राजीव कुमार, जितेंद्र सिंह मौजूद रहे। कवि सम्मेलन में श्रीकांत प्रिय, सुलतान, प्रशांत अग्रवाल, शुभि सक्सेना काव्य पाठ करेंगे।
विज्ञापन


ऐतिहासिक होगी यात्रा : कौशिक

बड़ौत। परिवर्तन यात्रा के जिला संयोजक नीरज कौशिक और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने कार्यालय में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी। लोगों के मुद्दों को इसमें उठाया जा रहा है।     बोढ़ा गांव से बागपत होते हुए आठ नवंबर को जिले से यह यात्रा रवाना हो जाएगी। इसमें  रविंद्र राठी, डॉ. अमित खोखर, बिजेंद्र शर्मा, राकेश जैन, चंद्रवीर तोमर, राहुल तोमर, सोनिया, अनंत तोमर, मनोज कटारिया, शरद तोमर, चिराग, नितिन जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने समझा किसानों का दर्द : चौहान

बागपत। भाजपा नेता अजय चौहान ने कहा समाज के मुद्दे केवल भाजपा ही उठा रही है। परिवर्तन यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है। किसान, जवान और मजदूर की समस्याओं को भाजपा ने ही समझा है। परिवर्तन लाने के लिए ही भाजपा इस यात्रा पर निकली है। अपने आवास पर उन्होंने आठ नवंबर को बागपत में परिवर्तन यात्रा के दौरान होने वाले कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed