फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP's central government gave nothing to the people of UP

भाजपा की केंद्र सरकार ने यूपी के लोगों को कुछ नहीं दिया

Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's central government gave nothing to the people of UP
चांदीनगर के रटौल में मंचासीन सचिन पायलट व फिल्म अभिनेत्री नगमा - फोटो : amar ujala
बागपत। हरियाणा के कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कांग्रेस और सपा का गठबंधन केवल यूपी का विकास कराने के लिए हुआ है। उन्होंने कहा यूपी के वोटरों ने भाजपा के 73 सांसदों को चुनकर लोकसभा में पहुंचाया, लेकिन केंद्र सरकार ने यूपी के लिए कुछ नहीं किया। राजस्थान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और अभिनेत्री और कांग्रेस नेत्री नगमा ने भी भाजपा पर जमकर प्रहार किए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को रटौल गांव में सपा-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. कुलदीप उज्ज्वल के समर्थन में तीनों नेताओं ने जनसभा की। इसमें कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा भाजपा यूपी में विकास नहीं करा सकती है। लोकसभा चुनाव में यूपी के वोटरों ने 73 सांसदों को जीतकर संसद पहुंचाया, लेकिन यहां पर विकास के नाम पर ठेंगा मिला। भाजपा सांसदों ने भी क्षेत्र में विकास कार्य कराए। उन्होंने कहा पूर्व की बसपा सरकार में जनता की मेहनत की कमाई को इमारतों पर खर्च किया। बेजुबान पत्थरों पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाया गया है। उन्होंने कहा कांग्रेस और सपा का गठबंधन केवल यूपी में विकास कराने के लिए हुआ है। 
विज्ञापन


इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कांग्रेस और सपा का गठबंधन केवल विकास के लिए हुआ है, क्योंकि हमारा काम बोलता है। उन्होंने क्षेत्र लोगों से सपा - कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान प्रत्याशी डॉ. कुलदीप उज्ज्वल ने भी जनता से विकास के नाम पर वोट मांगे। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, सपा मंडल प्रभारी जाकिर हसन, देवेंद्र प्रमुख, बाबू खान, तरूणदेव, रोहित यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed