फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP MLA from Loni Nand Kishore Gurjar came out in support of cricketer Mohammad Shami and CO Anuj Chaudhary

UP: 'देश संविधान से चलेगा, फतवों से नहीं', क्रिकेटर शमी व सीओ अनुज चौधरी के पक्ष में उतरे BJP विधायक नंदकिशोर

Sat, 08 Mar 2025 09:59 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 08 Mar 2025 09:59 PM IST
सार

नंदकिशोर गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में रहने वालों को संविधान मानना होग। अगर, कोई शरीयत के हिसाब से चलेगा तो वह सऊदी अरब चला जाए। सरकार ऐसे लोगों का इलाज करने का कार्य कर रही हैं।

विज्ञापन
BJP MLA from Loni Nand Kishore Gurjar came out in support of cricketer Mohammad Shami and CO Anuj Chaudhary
भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी क्रिकेटर मोहम्मद शमी व संभल के सीओ अनुज चौधरी के पक्ष में खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि शमी के पानी पीने पर कुछ लोग कह रहे हैं कि उसने अपराध कर दिया। ऐसे लोग समझ जाए कि यह देश संविधान से चलेगा, फतवों से नहीं। वह शनिवार को भागोट गांव में होली मिलन समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन


नंदकिशोर गुर्जर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देश में रहने वालों को संविधान मानना होग। अगर, कोई शरीयत के हिसाब से चलेगा तो वह सऊदी अरब चला जाए। सरकार ऐसे लोगों का इलाज करने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने सीओ अनुज चौधरी के होली के दिन मुस्लिमों के घर से नहीं निकलने वाले बयान का समर्थन करते हुए कहा कि वह सही कह रहे हैं। अगर, होली मनाने व रंग डालने से किसी की आस्था को ठेस पहुंचती हैं तो वह घर से न निकले। होली का पर्व मनमुटाव दूर करके भाईचारे के लिए होता है। 
विज्ञापन


वहीं, अलीगढ़ यूनिवर्सिटी में होली खेलने के लिए अनुमति लेने के आदेश को लेकर उन्होंने कहा कि किसी की औकात नहीं है कि होली खेलने पर कोई रोक लगाए। यह योगी की सरकार है और इसमें कोई गलतफहमी में न रहे। गाजियाबाद व मुजफ्फरनगर के नाम बदलने की मांग उठने को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने यहां कत्लेआम करके लूटपाट की, उनके नाम पर किसी स्थान का नाम नहीं होना चाहिए। यह शर्मनाक है और इनके नाम जल्द बदलने चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है और बालिग होने तक बच्चों को मोबाइल से दूर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed