फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP is the real heir of Chaudhary Charan Singh: Yogi Adityanath

चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा: योगी आदित्यनाथ

Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP is the real heir of Chaudhary Charan Singh: Yogi Adityanath
किशनपुर बराल में लोगो को अभिवादन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व छपरौली विधानसभा से भाजपा प्र - फोटो : BAGHPAT
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने किशनपुर बराल में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा और सहेंद्र सिंह है। कहा कि सपा को जिन्ना की, जबकि भाजपा को गन्ने की चिंता है। उन्होंने कहा कि सपा, कांग्रेस व बसपा में बडे़ अपराधी को टिकट देने की होड़ लगी है।
विज्ञापन

किशनपुर बराल में प्रबुद्ध लोगों के सम्मेलन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला को जिताने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कहा कि जिस तरह से अभी तक छपरौली में विकास कार्य हुए है, आगे भी उस तरह होते रहेंगे। छपरौली का जिक्र होने पर चौधरी चरण सिंह की याद अवश्य आती है। चौधरी चरण सिंह का एक सपना था कि रमाला कि चीनी मिल का दोहरीकरण हो, उनका सपना भाजपा सरकार ने पूरा किया है। उनके बाकी सपने भी भाजपा सरकार पूरी करने में लगी है, इसलिए ही चौधरी चरण सिंह की असली वारिस भाजपा है। इस दौरान प्रदेश के सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, सांसद डॉ सत्यपाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह, हिमांशु मित्तल, सतेंद्र तुगाना, वेदपाल उपाध्याय, सतेन्द्र दीक्षित ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed