फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP government failed on every front: Dheeraj

हर मोर्च पर विफल हो रही केन्द्र व प्रदेश सरकार-धीरज उज्जवल

Thu, 15 Jul 2021 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
BJP government failed on every front: Dheeraj
बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को आदमपुर गांव में बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
विज्ञापन

बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल तेवतिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष धीरज उज्जवल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं। महंगाई ने आमजन का जीना मुश्किल कर दिया है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा महंगी बिजली मिल रही है। किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है। अब रालोद ही भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल विधानसभा चुनाव में एक बूथ पर 10 यूथ रखेगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. जगपाल सिंह तेवतिया ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल मिशन 2022 की तैयारी कर रहा है। राष्ट्रीय लोकदल में सभी वर्गों का सम्मान है। प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से त्रस्त है और बदलाव चाहती है। इस दौरान आदमपुर गांव के मौजूदा प्रधान धीर सिंह अपने साथी रामकिशन व सतपाल के साथ रालोद में शामिल हुए। जिन्होंने भाजपा को छोड़कर रालोद की सदस्यता ग्रहण की। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक में राजू तोमर सिरसली, अंकित मान, महिपाल, ऋषिपाल, विनोद, सतीश मिंटू, बाबू पांचाल, अंनगपाल व मिंटू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed