फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   'BJP got power by deceiving the people'

‘भाजपा ने जनता को बहकाकर हासिल की सत्ता’

Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
'BJP got power by deceiving the people'
नांगल गांव में रालोद ने सभा करके सरकार पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। नांगल गांव के प्राथमिक विद्यालय में रालोद कार्यकर्ताओं की सभा हुई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को झूठा वादा करके सत्ता हासिल की है। सरकार ने अपना कोई भी वादा पूरा नहीं किया है। रालोद किसानों और मजदूरों की हितैषी रही है।

जिलाध्यक्ष डॉ जगपाल तेवतिया और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि समय रहते इस सरकार को बदल दे नहीं तो फिर अवसर नहीं मिलेगा। दो करोड़ रोजगार का वादा करने वालों ने युवाओं को रोजगार नही दिए, बिजली का बिल दो सौ पचास रुपये से बढ़कर दो से तीन हजार रुपये पहुंच गया है। चौधरी अजीत सिंह ने किसानों के लिए और युवाओं को रोजगार देने के लिए 45 मिल लगवाए। बैठक की अध्यक्षता इकबाल सिंह ने की और संचालन मोहन कुमार ने किया। इस मौके पर संजीव मान, विकास प्रधान, युवा जिलाध्यक्ष श्रीकांत धामा, अमित सोलंकी, बबली लॉयन, विक्रांत तोमर, प्रताप तोमर, संदीप तेवतिया, बिट्टू, संजीव चौधरी, अश्विन, अमित, संजीव दुहूण, दिनेश डायरेक्टर, गौतम, सुबोध, शुभम, विपुल, राहुल, अंकित, शिवकुमार, बसंत, अनुज, दीपक, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed