फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP district president to be announced soon, Brahmins leading the race

Baghpat News: भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा जल्द, दौड़ में ब्राह्मण सबसे आगे

Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP district president to be announced soon, Brahmins leading the race
- जिलाध्यक्ष बनने के लिए नेताओं ने जोर लगाना शुरू किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी बनने के बाद अब बागपत का नया जिलाध्यक्ष जल्द बनने की उम्मीद है। पहले प्रदेशाध्यक्ष बनने पर ही बागपत का जिलाध्यक्ष बनने की बात कही जा रही थी और इसलिए ही जिला होल्ड पर रखा गया था। इस बार जिलाध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण चेहरा सबसे आगे माना जा रहा है।
बागपत में जिलाध्यक्ष बनाने के लिए तीन महीने पहले कार्यक्रम जारी हो गया था मगर अचानक ही वह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। भाजपा ने तब प्रदेश के अधिकतर जिलों के जिलाध्यक्ष घोषित कर दिए थे और बागपत को होल्ड पर रख दिया गया था। दस दिन पहले भी कई जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम की घोषणा की गई मगर तब भी बागपत की घोषणा नहीं हो सकी। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद ही बागपत का जिलाध्यक्ष बनने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

अब प्रदेशाध्यक्ष बनते ही जिलाध्यक्ष बनाए जाने की उम्मीद है और इसलिए ही नेताओं ने पूरा जोर लगाना शुरू कर दिया। अपने वरिष्ठ नेताओं के पास सिफारिश के लिए पहुंच रहे हैं तो लखनऊ व दिल्ली तक से जोर लगवा रहे हैं। वहीं माना जा रहा है कि इस बार जिलाध्यक्ष की दौड़ में ब्राह्मण सबसे आगे हैं तो जाट व गुर्जर भी लाइन में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य बने सुदेश चौहान
फोटो 22
बागपत। शहर में बड़ौत रोड पर पर रहने वाले भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुदेश चौहान को दोबारा से राष्ट्रीय परिषद सदस्य बनाया गया है। उनको परिषद सदस्य बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सुदेश चौहान भाजपा के काफी पुराने पदाधिकारी हैं। उन्होंने दोबारा से भरोसा जताने पर वरिष्ठ नेताओं का आभार जताया है।

-- प्रदेशध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई
बड़ौत। भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के बनने पर बड़ौत में बिनौली मार्ग पर भाजपा पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान एससी मोर्चा जिला संयोजक आत्माराम मौर्य, शिवेन्दुदत्त शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमेन्द्र तोमर, एडवोकेट अंकित लपराना, जिला मंत्री दीपक भारती, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed