{"_id":"64d67fa6d38decfe3e0261f4","slug":"bjp-district-ministers-son-will-be-sued-for-illegal-recovery-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-4142-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अवैध वसूली पर भाजपा जिला मंत्री के बेटे पर मुकदमा होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अवैध वसूली पर भाजपा जिला मंत्री के बेटे पर मुकदमा होगा
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका से साप्ताहिक पैंठ में किराया वसूलने का ठेका लेकर अवैध वसूली करने वाले भाजपा जिला मंत्री के बेटे पर मुकदमा दर्ज होगा। जिला मंत्री के बेटे पर दुकानादों को धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। इसके लिए एडीएम के आदेश पर नगर पालिका ईओ ने कोतवाली में शिकायत दी है।
यमुना रोड पर लगने वाली साप्ताहिक पैंठ में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से किराया वसूलने के नाम पर नगर पालिका से ठेका छोड़ा जाता है। यह ठेका भाजपा के जिला मंत्री सतपाल उपाध्याय के बेटे नीरज ने लिया हुआ है। मोहल्ला मुगलपुरा के रहने वाले इरफान ने डीएम के पास शिकायत की थी कि पैंठ में पांच सौ रुपये तक वसूले जा रहे है और पर्ची भी नहीं दी जाती है। इसका विरोध करने पर दुकानदारों को धमकी दी जाती है। डीएम के निर्देश पर एडीएम ने मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी थी। तहसीलदार की जांच में सामने आया है कि वहां दुकानदारों को धमकी देकर अवैध वसूली की जा रही है। जिसपर तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एडीएम को सौंपी थी। जिसके आधार पर एडीएम पंकज वर्मा ने नगर पालिका ईओ राजेश राणा को भाजपा नेता के बेटे व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। ईओ राजेश राणा ने शुक्रवार को इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी। जिसपर मुकदमा दर्ज करके जांच करने की बात कही गई है।