फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   BJP again handed over the command of District President to Vedpal

Baghpat News: भाजपा ने वेदपाल को दोबारा सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

Fri, 15 Sep 2023 07:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 07:04 PM IST
विज्ञापन
BJP again handed over the command of District President to Vedpal
-लोकसभा चुनाव 2019 से पहले जिलाध्यक्ष बने थे वेदपाल उपाध्याय, अब दोबारा चुनाव से पहले बनाए
विज्ञापन

-चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि छपरौली के ककौर कलां के रहने वाले हैं
फोटो 12
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। भाजपा ने सूरजपाल गुर्जर को हटाकर पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए दोबारा से वेदपाल उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाया है। वेदपाल को इससे पहले ही लोकसभा चुनाव 2019 से ठीक पहले जिलाध्यक्ष बनाया गया था। अब दोबारा लोकसभा चुनाव से पहले उनको यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि छपरौली के गांव ककौर कलां के रहने वाले वेदपाल उपाध्याय को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले जिलाध्यक्ष बनाया गया था। उनको चुनाव के कुछ महीने बाद ही हटा दिया गया था। वेदपाल उपाध्याय वर्ष 2012 में भाजपा से छपरौली विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं तो उन्होंने जिला पंचायत के वार्ड छह से भी सदस्य के लिए चुनाव लड़ा था। इस बार भाजपा ने उनको छपरौली नगर पंचायत से टिकट दिया था, लेकिन वह वोटर लिस्ट में नाम न होने से नामांकन नहीं कर सके थे। इस तरह लोकसभा चुनाव से पहले वेदपाल उपाध्याय को जिलाध्यक्ष बनाकर भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

--
-थानेदार बदलवाने की ऑडियो हुई थी वायरल तो कई आरोप भी लगे
वर्ष 2019 में जिलाध्यक्ष बनने के बाद वेदपाल उपाध्याय की ऑडियो वायरल हो गई थी। इसमें वह जिले के दस थानों में से नौ में अपने थानेदार लगवाने की बात कर रहे थे। इसके अलावा उनपर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये लेने का आरोप भी लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की गई थी। किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा के कुंडली में वेदपाल उपाध्याय पर हमला भी हुआ था और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed