फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri celebrated across the district

जिले भर में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Birth anniversary of Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri celebrated across the district
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय/चांदीनगर/बालैनी/रमाला/दोघट। जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। स्कूल व कालेजों में गोष्ठी एवं प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। नगर व बुढ़सैनी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा रैली निकाली। छपरौली में सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में डीएम राजकमल यादव ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। महापुरुषों के आदर्श, सिद्धांतों व सद्विचारों को अपनाकर उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। एडीएम अमित कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर राम नयन, डिप्टी कलेक्टर राजपाल सिंह, जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार, एआईजी स्टांप कौशलेंद्र, वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिलाधिकारी ने विकास भवन में दिव्यांगों को कृत्रिम अंग सहायक उपकरण वितरण व छात्रवृत्ति वितरण की। नगर पंचायत दोघट में अधिशासी अधिकारी रामनयन सिंह ने सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विनोद कुमार, लिपिक दीपक सोलंकी, अरविंद पंवार, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया जागरूक
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से नवनिर्मित न्यायालय सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया। सुधीर कुमार जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व प्रगति सिंह प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, न्यायालय बागपत के न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ताओं ने महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला व साइकिल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से शहर के मुख्य स्थानों पर जाकर विधिक सेवा गतिविधियों का प्रचार और जनसामान्य को विधिक जानकारी प्रदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से दिखाया प्रधानमंत्री का लाइव संवाद
सीएससी केंद्रों पर ग्रामसभा और संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया। प्रधानमंत्री ने लाइव संवाद में पानी की समस्याओं को दूर करने के लिए चलाई जा रही योजनाओं व पीने के पानी को स्वच्छ बनाने पर चर्चा की। जिला प्रबंधक बोबी कुमार और रोहित राजपूत ने बताया कि जिले में 300 केंद्रों पर लोगों को प्रधानमंत्री का लाइव संवाद दिखाया गया।
संभव अभियान के समापन पर पुरस्कार वितरित किए
संभव अभियान समापन पर डीएम की अध्यक्षता में विकास भवन में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन मैत्रेय ने बताया कि अभियान में चिह्नित 128 बच्चों में से 46 में सुधार हुआ। सीडीओ रंजीत सिंह ने स्वयं सहायता समूह के सहयोग से खाद्यान्न वितरण समस्या का निदान करने के लिए सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए। संभव अभियान में बेहतर कार्य करने के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी बड़ौत शारदा, बाल विकास परियोजना अधिकार पिलाना शीतल वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी छपरौली जानकी देवी एवं प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बागपत ग्रामीण मुमताज रिजवी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी बागपत शहर रीता देवी , प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी खेकड़ा अलका रानी और 12 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमओ डॉ दिनेश कुमार उपायुक्त एनआरएलएम ब्रजभूषण, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया सफाई अभियान
बागपत नगर में भाजपा के लिए जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के निर्देशन में कार्यकर्ताओं ने नगर के के सिसाना रोड व जैन इंटर कालेज में सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। सफाई अभियान में नागेश शर्मा, रोहित उपाध्याय, पप्पू चौहान, सोमपाल, आशीष, श्योराज मौजूद रहे। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह के निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। विधायक ने लोगों को मास्क वितरित कर सफाई का महत्व बताया। सुधीर तोमर, अंकुर, पुष्पेंद्र, पंकज, सूरज, राजीव मौजूद रहे।
सत्य के रास्ते पर चलने का आह्वान
रटौल पीएचसी पर एएनम व आशा वर्करों ने महात्मा गांधी की जयंती पर महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। आशा वर्कर रेखा ने महात्मा गांधी के बताए सत्य व अहिंसा के रास्ते पर चलने का आह्वान किया। एएनम बीना, सुमन पाल, रेखा मौजूद रही। उधर गढ़ी कलंजरी गांव में भाजपा नेता नरेश वर्मा के आवास पर लोगों ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया।
प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया
बुढ़सैनी गांव में भाजपा के मंडल अध्यक्ष भाजपा संजय उपाध्याय के आवास पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने तालाबों व रास्तों पर साफ सफाई अभियान चलाकर प्लास्टिक मुक्त भारत का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला सह मीडिया प्रभारी गौरव यादव, एससी मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष जोगेन्द्र बाल्मीकि, मण्डल उपाध्यक्ष डॉक्टर अंकुर कौशिक, अजय पालीवाल, सोनू गुप्ता, प्रदीप बाल्मीकि, मौजूद रहे।

पॉलीथिन का प्रयोग न करने का आह्वान
नगर पंचायत छपरौली की ओर से रैली निकालकर पॉलिथीन का प्रयोग बंद करने का आह्वान किया गया। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत स्वतंत्रता के 75 वर्ष एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान समारोह दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों को टीशर्ट वितरित की गई। संजीव कुमार, चेयरमैन नगर पंचायत छपरौली, मनीष चौधरी अधिशासी अधिकारी, विशाल कुमार, हरेंद्र शर्मा, सचिन, सुधीर एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed