फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Biometric attendance of teachers did not start

Baghpat News: शुरू नहीं हुई शिक्षकों की बायोमैट्रिक से हाजिरी

Tue, 11 Apr 2023 05:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 11 Apr 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Biometric attendance of teachers did not start
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन दिन में बायोमैट्रिक से उपस्थिति दर्ज नहीं कराने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में बायोमैट्रिक से हाजिरी लगाने के निर्देश दिए थे। विभागीय निर्देशों के डेढ़ माह बाद भी विद्यालयों में बायोमैट्रिक से हाजिरी शुरु नहीं कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तीन दिन में बायोमैट्रिक से हाजिरी शुरू न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी रोकने के लिए बायोमैट्रिक से हाजिरी शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। शिक्षकों की हाजिरी बायोमैट्रिक मशीन में दर्ज उपस्थिति के आधार ही वेतन का भुगतान किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 27 फरवरी को विद्यालयों में बायोमैट्रिक लगाने के निर्देश दिए गए थे, मगर निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में बायोमैट्रिक नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

अब सभी विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में बायोमैट्रिक लगाकर तीन दिन में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। तीन दिन बाद विभाग की ओर से विद्यालयों में निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में विद्यालयों में बायोमैट्रिक से हाजिरी शुरू न कराने पर विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य उत्तरदायी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed