फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Binauli block in badminton players dominate

बैडमिंटन में बिनौली ब्लॉक के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 15 Sep 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 15 Sep 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
दोघट । हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में जनपदीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


जिसमें बिनौली ब्लॉक के खिलाड़ियों ने सभी को पछाड़ा। शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कौशिक ने किया। क्रीड़ाधिकारी विपिन राठी ने बताया कि सीनियर बालक व बालिका वर्ग में बिनौली ब्लॉक के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। जबकि सब जूनियर बालिका वर्ग में पिलाना ब्लॉक तो सब जूनियर बालक वर्ग में बिनौली ब्लॉक ने ध्वज लहराया।

सीनियर बालक वर्ग में अंकित राठी, सागर व अभिजीत बिनौली विजेता रहे। आतिफ, गौरव व जिम्मी ने खेकड़ा ब्लॉक को उप विजेता बनाया। बालिका वर्ग में उर्वशी, शिवानी और नीतू ने बड़े अंतर से बिनौली के ध्वज को ऊंचा किया। खेकड़ा की और से रूबी, पुष्टि व मानसी उपविजेता रही। सब जूनियर बालिका वर्ग में पिलाना की वंशिका ढाका विजेता रही।
विज्ञापन


सब जूनियर बालक वर्ग में बिनौली ब्लॉक के खिलाड़ियों को दबदबा रहा। सदाशिव, अक्ष, दीपांशु ने खेकड़ा के अनवरूद्दीन, रोनित व अजहरूद्दीन को फाइनल में पराजित किया। इस अवसर पर नरेंद्र मान, विक्रम सिंह आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed