फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bikers chain hug from wife of entrepreneur returning from temple

बाइकर्स मंदिर से लौट रही उद्यमी की पत्नी के गले से चेन झपटी

Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Bikers chain hug from wife of entrepreneur returning from temple
बाइकर्स ने मंदिर से लौट रही उद्यमी के पत्नी से गले से चेन झपटी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। नगर क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सवेरे मंदिर से लौट रही नगर निवासी एक उद्यमी की पत्नी के गले से बाइक सवार सोने की चेन झपट कर ले गए गए। घटना को अंजाम देने वाले बदमाश पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में कैद बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना से उद्यमी के परिवार की महिलाओं में दहशत व्याप्त है।
नगर क्षेत्र के मोहल्ला अहिरान में पांडव पुलिया के पास रहने वाले नगर निवासी नगीन चंद जैन बड़े हैंडलूम उद्यमी हैं। नगर में पाठशाला बस स्टैंड के पास उनकी एक बड़ी पावरलूम फैक्टरी है। उद्यमी नगीन चंद जैन की 73 वर्षीय पत्नी सरला जैन रोजाना सुबह के समय पास में स्थित मंदिर में पूजा अर्चना करने जाती है। मंगलवार की सुबह भी वह छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पूजा अर्चना करने गई । पूजा अर्चना कर मंदिर से लौटते समय करीब आठ बजे जब वह अपने मकान के पास पहुंची। तभी बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाश उनके गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। उन्होंने शोर भी मचाया, तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद महिला के परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की । इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल के पास मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर बाइक सवार बदमाश कैमरे में कैद मिले। इसके बाद उद्यमी ने परिजनों के साथ कोतवाली में बदमाशों के खिलाफ सोने की चेन झपटकर फरार होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

सुबह सवेरे हुई चेन लूट की घटना से उद्यमी के परिवार की महिलाओं में दहशत व्याप्त है। दो सप्ताह पूर्व भी बाइक सवार दो बदमाश क्षेत्र के नया सुभानपुर गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक प्रेमलता के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए थे। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने कहा पुलिस टीम बदमाशों की तलाश में जुटी है। बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। जल्द ही बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed