{"_id":"680e2e082f669234eb093540","slug":"bike-riding-miscreants-shot-at-the-general-secretary-of-district-bar-baghpat-news-c-28-1-bag1001-130474-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिला बार के महामंत्री पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिला बार के महामंत्री पर बाइक सवार बदमाशों ने गोली चलाई
Sun, 27 Apr 2025 06:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sun, 27 Apr 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
-बली गांव के जंगल में दिया गया घटना को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के महामंत्री कल्याण सिंह पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली चला दी। इसमे महामंत्री बाल-बाल बच गए और कोतवालाी पहुंचकर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी।
बली गांव निवासी कल्याण सिंह ने बताया कि 22 अप्रैल की शाम घर से मजदूर को बाइक पर बैठाकर खेत में गेहूं कटाई के लिए जा रहा था। रास्ते में एक बाइक पर सवार तीन बदमाश उनके पीछे लग गए। खेत की चकरोड पर पहुंचे पीछे लगे बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। इसमें वह बाल-बाल बच गया और शोर मचा दिया। शोर मचाने पर खेतों में काम करने वाले किसान दौड़ने लगे तो तीनों बदमाश वहां से भाग गए।
महामंत्री कल्याण सिंह ने कोतवाली पुलिस से हमलावरों को गिरफ्तार करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई। उधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है, इसका जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।