{"_id":"69ebcbba37f00883360bafa0","slug":"bike-riders-brother-in-law-dies-after-colliding-with-nilgai-brother-in-law-injured-baghpat-news-c-28-1-bag1001-150616-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
विज्ञापन
प्रवीण कुमार की मौत के बाद बागपत पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते मृतक के परिजन। संवाद
- हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद लौट रहे थे दोनों, बड़ौत में रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। हरिद्वार में गंगा स्नान कर वापस लौट रहे प्रवीण कुमार राठौर निवासी महावीर एंक्लेव द्वारका दिल्ली और उसके साले हरगोविंद नरेला की बाइक में बड़ौत के रेलवे फाटक के पास नीलगाय ने टक्कर मार दी। इसमें घायल प्रवीण कुमार की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि हरगोविंद का बड़ौत सीएचसी में उपचार कराया गया।
नरेला निवासी तेजपाल सिसौदिया ने बताया कि उसकी बेटी मायके आई हुई थी, जिन्हें लेने के लिए बृहस्पतिवार को दामाद प्रवीण कुमार राठौर घर आ गए। बताया कि बृहस्पतिवार शाम दामाद प्रवीण कुमार उनके छोटे बेटे हरगोविंद के साथ बिना बताए हरिद्वार चले गए। हरिद्वार से देर रात लौटने लगे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे बड़ौत में बुढ़ाना मार्ग पर स्थित फाटक के पास पहुंचे। तभी खेत से निकलकर आई नीलगाय ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में हेलमेट टूटकर प्रवीण कुमार के सिर में घुस गया। इस हादसे में हरगोविंद भी घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को बड़ौत सीएचसी पहुंचाकर उपचार कराया। वहां पर प्राथमिक उपचार के बाद प्रवीण को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया कि जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रवीण के परिवार में चार माह की बेटी है। जांच अधिकारी दीक्षित कुमार त्यागी का कहना है कि नीलगाय की टक्कर से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
- वीडियो कॉल की तो पता चला हरिद्वार पहुंच गए
तेजपाल ने बताया कि प्रवीण ने बृहस्पतिवार रात वीडियो कॉल करके दिखाया तो उनके हरिद्वार जाने का पता चला। उन्होंने हरिद्वार में कमरा लेकर ठहरने और शुक्रवार को आराम से आने के लिए कहा, लेकिन वे नहीं माने और रात में ही वापस चल दिए।