फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Bijnor Barrage Crisis: Meerut-Pauri Highway Closed for Buses and Trucks Amid Embankment Threat

Bijnor: गंगा बैराज तटबंध पर खतरा गहराया, मेरठ-पौड़ी हाईवे बस-ट्रक के लिए बंद, अलर्ट जारी

Mon, 08 Sep 2025 04:16 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 08 Sep 2025 04:16 PM IST
सार

बिजनौर गंगा बैराज के तटबंध पर रिसाव बढ़ने से मेरठ-पौड़ी हाईवे को बस और ट्रक के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल कार और बाइक की आवाजाही जारी है, लेकिन हालात बिगड़े तो पूरा मार्ग बंद हो जाएगा।

विज्ञापन
Bijnor Barrage Crisis: Meerut-Pauri Highway Closed for Buses and Trucks Amid Embankment Threat
कटान कर रही गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर गंगा बैराज का तटबंध टूटने की कगार पर है। रिसाव बढ़ने के चलते मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को बस और ट्रक के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल कार और बाइक निकल रही हैं, लेकिन पुलिस ने साफ कर दिया है कि हालात बिगड़ते ही यह मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

तटबंध को बचाने के लिए रातभर मेहनत करने वाले मजदूर अब थक चुके हैं। पेड़ और कट्टे पास में पड़े हैं, लेकिन उन्हें टूटे हुए हिस्से तक पहुंचाने का रास्ता नहीं बचा है। जेसीबी और अन्य मशीनें भी खड़ी रह गई हैं। अब यह मान लिया गया है कि तटबंध का टूटना लगभग तय है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गंगा का रौद्र रूप: हस्तिनापुर में नहीं थम रहा कटान, हजारों बीघा फसल को नुकसान, नाकाफी प्रशासन के इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन

हालात की गंभीरता को देखते हुए आसपास के गांवों में चिंता बढ़ गई है। तटबंध टूटने पर कई गांव सीधे जद में आ सकते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोई ठोस रणनीति अभी तक सामने नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed