{"_id":"59175aa74f1c1b7a048539b9","slug":"bijlighar-par-sso-ko-bandhak-banaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर पर एसएसओ को बंधक बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर पर एसएसओ को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। कान्हड़ बिजलीघर से बरनावा फीडर को विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे नाराज पलड़ा के ग्रामीणों ने देर रात्रि बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया और चेतावनी दी यदि बरनावा फीडर पर नियमित सप्लाई न दी तो धरना शुरू कर देंगे।
कान्हड़ बिजलीघर परिसर में शुक्रवार की रात्रि में ट्रैक्टर- ट्रालियों में भरकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर कहा बिजलीघर से बरनावा फीडर को विद्युत सप्लाई कम दी जा रही है। जबकि दूसरे फीडरों को सप्लाई अधिक दी जा रही है। रात्रि में तो कभी कभार ही सप्लाई दी जाती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जब भी वे शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। विद्युत सप्लाई कम मिलने के कारण किसानों की फसलें भी सूख रही हैं।
किसानों के गुस्से को देख एसएसओ जितेंद्र कुमार ने बिजलीघर से विद्युत सप्लाई छोड़ी। तब जाकर किसान शांत पड़े। इस मौके पर कुलदीप, कपिल, रहीसू, आस मोहम्मद, नानू, यामीन, मीरा, नूर हसन, जरीफ, खलील आदि रहे।