{"_id":"5de171148ebc3e54cd44c9c7","slug":"bijli-aapurti-sucharu-baraut-news-mrt456034868","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठप बिजली आपूर्ति हुई सुचारु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठप बिजली आपूर्ति हुई सुचारु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से ठप बिजली आपूर्ति हुई सुचारु
बड़ौत। नगर के कई मोहल्लों के अलावा देहात क्षेत्र के कई गांवों में शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। बरसात से सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई थी। इसके चलते पेयजल संकट भी गहरा गया था।
बरसात से नगर के पठानकोठ, छपरौली चुंगी, गुराना रोड, बड़का रोड से लगे कई मोहल्लों के अलावा देहात क्षेत्र के काहन्ड़ स्थित 132 केवीए बिजलीघर से जुड़े दोघट, गांगनौली, कंडेरा, बामनौली, बिजरौल आदि गांवों में दो दिन से सप्लाई ठप थी। इस कारण पेयजल संकट गहरा गया था। लोगों के घरों पर रखे इनवर्टर भी ठप हो गए थे। दो दिन तक सभी जगहों पर अंधकार छाया था। इस समस्या को लेकर लोगों ने हंगामा भी किया था। शुक्रवार को सप्लाई सुचारु होते ही लोग पानी भरने के लिए दौड़ पड़े। सप्लाई मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।